फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नामांकित 3152 दिव्यांग बच्चों को नहीं जारी किए प्रमाणपत्र

Wed, 03 Jul 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कुल नामांकित 4889 में से 3152 दिव्यांग बच्चों के पास दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं है। इस कारण उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने ब्लॉकवार शिविर लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम उमेश प्रताप सिंह ने दिव्यांग बच्चों और उनको जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के संबंध में बीएसए से जानकारी ली। डीएम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शासन की ओर से संचालित योजनाओं के लाभ देने के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र की उपलब्धता जरूरी है। इसके लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक रोस्टर बनाकर सभी विकास खंडों में दो-दो स्थानों पर चिकित्सा मूल्यांकन शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।

उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। खंड शिक्षा अधिकारी अपने तैनाती मुख्यालय पर रहकर बच्चों की उपस्थिति के संबंध में बैठक करें। उन्होंने जर्जर विद्यालयों में बच्चों को न बैठाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें