फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीवर के लिए खोदे गड्ढों में भरा पानी, सड़कों पर कीचड़ से फिसलन

Wed, 03 Jul 2024 04:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बहादुरगंज से इस्लामियां स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवर का चैंबर बनाने को खोदे गए गड्ढे में
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगलवार सुबह चार बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया तो वहीं, शहर की सड़कों पर कीचड़ के कारण चलना तक दूभर हो गया। सीवर के लिए खोदे गए गड्ढों में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन


जल निगम शहर के अलग-अलग इलाकों में सीवर लाइन बिछा रहा है। इसके लिए उन सड़कों को भी दोबारा खोद दिया गया, जिनकी मरम्मत व निर्माण करवा दिया गया था। खिरनीबाग चौराहा, बहादुरगंज से इस्लामिया इंटर कॉलेज और कच्चा कटरा से चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़कों को दोबारा खोदा जा रहा है।

मंगलवार को तीनों ही स्थानों पर सड़कों का बुरा हाल हो गया। खिरनीबाग चौराहा से बहादुरगंज जाने वाले मार्ग और बहादुरगंज से इस्लामिया इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर चैंबर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढों में बारिश का पानी भर गया। इसको निकालने के लिए मजदूरों को मोटर लगानी पड़ी, ताकि आसपास की सड़क को बैठने से बचाया जा सके। खोदी गई सड़क के गड्ढों में पानी भरने से कीचड़ होने से राहगीरों और वाहन चालकों चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मिट्टी गीली होकर कीचड़ में तब्दील होने के कारण फिसलन भी हो गई।
विज्ञापन


-

गलियों में भी बुरा हाल

शहर की मुख्य सड़कों के साथ गलियों में भी सीवर लाइन का काम जारी है। कटियाटोला, बहादुरगंज और चौक क्षेत्र की गलियों में सड़कों को खोदा गया है। यहां पर भी कीचड़ होने से लोगों को चलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें