फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में वितरित किए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
शाहजहांपुर में दवा व्यापारियों को प्रमाणपत्र वितरित करते जिलाध्यक्ष संचित सिंह। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में रामलीला मेडिकल एजेंसी पर हुई केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में दवा व्यापारियों को सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष संचित सिंह ने दवा व्यापारियों को ड्रग इंस्पेक्टर के दुकानों के निरीक्षण संबंधी जारी आदेशों की जानकारी दी और कहा कि दुकान पर अभिलेख पूर्ण और व्यवस्थित रखें, जिससे निरीक्षण के समय कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

बैठक में दवा व्यापारियों के सामने आ रही दिक्कतों पर भी विचार किया गया और ऑनलाइन दवा व्यापार पर रोक लगाने की मांग भी की गई। बैठक में महामंत्री लक्ष्मण प्रसाद, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना, संरक्षक हरिओम अग्रवाल, पुवायां के पवन मिश्रा, चेयरमैन नरेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि आज दवा व्यापार कठिनाइयों से जूझ रहा है, ऐसे में संगठित रहने की जरूरत है। बैठक में अशोक सक्सेना, संतोष गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सुनील गुप्ता, अवनीत शुक्ला सहित तमाम दवा व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें