लायंस क्लब सेंट्रल ने अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में आए कलाकारों को सम्मानित किया।
शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में पहले कलाकारों ने कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, कथक, विहू, मणिपुरी, पंजाबी आदि नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इसके पश्चात अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, डॉ. यूडी कपूर, कर्नल सनी बख्शी, डॉ. रवि मोहन, चार्टर प्रेसीडेंट पीसी सेठ, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा आदि ने आन्या सिंह, इरावती, रिंदे, अदिता पटेल, प्रकृति एलिजाबेथ क्रिस्टी, हनी सोनी, सुषमा, गिन्नी अहूजा, भगवती, कालिता, रिशा मणि आदि कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एमजेएफ अशोक अग्रवाल, विकास मेहरा, आनंद अग्रवाल, अशोक सिंह, प्रमोद खन्ना, जावेद अनवर, शिव नारायण खन्ना, देवेद्र मलिक, मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल, राहित गुप्ता, परमजीत बग्गा आदि क्लब के सदस्य मौजूद रहे।