फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बृहस्पतिवार को सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनंत कुमार सिंह के निर्देशन में होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र सिंह राजवंशी, सरनाम सिंह यादव, सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू और सत्येंद्र प्रकाश शुक्ला मैदान में हैं। प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क किया। एक कनिष्ठ उपाध्यक्ष का पर्चा खारिज हो गया था। बाकी सभी पदाधिकारी मैदान में हैं। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चार, उपाध्यक्ष पद के छह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के छह, महासचिव पद के छह, संयुक्त सचिव पद के सात, कोषाध्यक्ष के चार, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद के लिए सात, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें