फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसे नसीमुद्दीन

Fri, 03 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने यहां आयोजित चुनावी सभा में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। बसपा प्रत्याशी गुरवचन लाल के समर्थन में कस्बे में खुटार मार्ग पर हुई सभा में नसीमुद्दीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन लाने का झांसा देकर केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गए, लेकिन अच्छे दिन के बजाए नोटबंदी करके पूरे देश को एटीएम और बैंकों की लाइन में खड़ा कर दिया। कहा, प्रदेश की अखिलेश सरकार के पांच साल में लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, हत्या, अवैध भू-खनन, सरकारी और गैर सरकारी जमीनों, दुकानों पर कब्जों की बाढ़ सी आ गई। प्रदेश की जनता ने अब पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर प्रत्याशी गुरवचन लाल सहित तमाम नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व नेताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें