- मसीही समाज ने धूमधाम से मनाया ईस्टर, तीन जगहों से निकाले गए जुलूस
- गीतों से गूंज उठा गोविंदगंज चर्च, विशेष प्रार्थनाएं भी हुईं, पढ़े गए विशेष वचन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मसीही समाज ने रविवार को ईस्टर धूमधाम से मनाया। सुबह तीन दिशाओं से जुलूस निकाले जाने के साथ ही गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना की गई। इस बीच प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने पर खुशी मनाते हुए उनके वचन भी पढ़े गए।
सुबह चार बजे तीन दिशाओं से जुलूस प्रभु यीशु मसीह की महिमा गाते हुए निकाले गए। अंजान चौकी से सुनीता सिंह, चिनौर से नीलम हैरिसन, गोविंदगंज से अजय-विजय के नेतृत्व में जुलूस में शामिल लोग बैंड-बाजे के साथ गीत गाते हुए चर्च के गेट पर पहुंचे। सभी ने आतिशबाजी जलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। पास्टर इंचार्ज अशोक श्रेष्ठा, दारा सिंह ने यीशु मसीह के वचन को पढ़ा। पास्टर येशु दास ने प्रार्थना सभा की। इसके बाद नीति सिंह, श्रेया सिंह, तुषार लाल, सनी जॉनसन और विनीत आनंद ने एकल और समूह गीत प्रस्तुत किए।
इस मौके पर नवेंदु सिंह, सपना मैसी, अंशुमान मैसी, यश, अक्की, मनीष, आशीष, नीति, सन,अभिषेक श्रेष्ठा,मार्शल पीटर, सुबोध सागर, मिक्की प्रसाद, अर्चना, बॉबी, अजय विजय, रंजीता, ऋतु, डेरिक, सुनीता मिल्टन, स्नेहलता मिल्टन, मैट-कवी, विनीत बैली आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर में सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर्व पर गीत प्रस्तुत करते मसीह समाज के लोग। संव
शाहजहांपुर में सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर्व पर गीत प्रस्तुत करते मसीह समाज के लोग। संव