फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मजार पर हो रहा निर्माण पुलिस ने रुकवाया

विज्ञापन
बंडा के गांव कमालपुर में मजार में हो रहे निर्माण को पुलिस ने रुकवा दिया। संवाद
विज्ञापन
बंडा। बड़े पीर बाबा की मजार पर हो रहे निर्माण की किसी ने शिकायत कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

गांव कमालपुर में कब्रिस्तान के किनारे बड़े पीर बाबा की मजार है। इस मजार पर लोग मन्नत मांगने पहुंचते हैं। चढ़ावा भी चढ़ाया जाता है। मजार के चबूतरे का निर्माण कुछ समय पहले कराया गया था। इस पर छत बनवाने की तैयारी हो रही थी। इसकी शिकायत गांव के एक युवक ने डायल-112 पर की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। वहां लगीं ईंटें उठवाकर वापस भेज दीं। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि मजार पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य हो रहा था। इसलिए निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है। बिना अनुमति के नया निर्माण नहीं हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें