फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ज्ञानदायिनी के प्राकट्य दिवस की रही धूम

Sat, 13 Feb 2016 09:04 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच की ओर से बिस्मिल पार्क में मां सरस्वती का पूजन कर वसंत पंचमी मनाई गई। इस अवसर पर प्रांत सचिव अजय अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्र धांधू, ज्ञानेश मिश्र, ब्रजेश प्रजापति, संतोष विश्वकर्मा, ओपीे मिश्रा आदि ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अध्यक्ष रीना अग्रवाल और सचिव ज्योति शर्मा के नेतृत्व में मां सरस्वती का पूजन किया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में सुनीता गर्ग, पूनम टंडन, किरन खन्ना, आदर्श सक्सेना, डॉ. मंजुला सक्सेना, निधि मिश्रा, अलका अरोड़ा, रेनू अरोड़ा, सुधा प्रसाद, आशापाल, राजेंदर कौर, मंजुला शर्मा आदि मौजूद रहीं।
पूजन के बाद मंदिर में की योग साधना
भारतीय योग संस्थान की ओर से ओसीएफ मंदिर में वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर साधकों ने मां सरस्वती की पूजा कर कामना की, बाद में जिला प्रधान पवन सिंह, केंद्र प्रमुख विनोद बिहारी पांडेय, डॉ. सविता सचदेवा, मदन मोहन त्रिपाठी, शरनजीत कौर, अवधेश प्रजापति, रमेश दीक्षित आदि ने साधकों को विशेष योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। संगठन मंत्री कृष्ण कुमार शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

संकल्प संस्था का वसंतोत्सव आज
शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प का वसंतोत्सव रविवार को पूर्वांह 11 बजे एसएस कॉलेज में मनाया जाएगा। महासचिव डॉ. इंदु अजनबी ने बताया कि समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें