फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया संत गाडगे का जन्मोत्सव, निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
संत गाडगे की जयंती पर उनकी उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाते संत गाडगे जन कल्याण समिति के पदाधिकारी । सं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संत गाडगे का 147वां जन्मोत्सव पर बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न संस्थानों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संत गाडगे सेवा संस्थान की ओर से गाडगे पैलेस निकट हनुमत धाम से शोभायात्रा निकाली। प्रदेश अध्यक्ष राम लड़ैते कनौजिया ने संत की प्रतिमा का पूजन किया और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना की।
विज्ञापन

इसमें देवस्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा छाया कुआं निकट मिशन स्कूल से केरूगंज, चार खंभा, चौक, कच्चा कटरा होते हुए घंटाघर पहुंची। बसपा नेता सर्वेश चंद्र मिश्रा उर्फ धांधू, सेंट्रल बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री (प्रशासन) अमित कनौजिया, हरिशंकर कनौजिया, अमर सिंह, अनिल सिंह आदि ने बाबा भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शोभायात्रा बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए गांधी भवन तक पहुंची। नगर निगम परिसर स्थित अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से शोभायात्रा कांशीराम कॉलोनी निकट बरेली मोड़ पर बाबा संत गाडगे पार्क पहुंची। यहां संस्थान के संस्थापक रामलड़ैते कनौजिया ने कहा कि संत गाडगे की कुर्बानियों को धोबी समाज कभी भुला नहीं जा सकता। सर्वेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हमें संगठित होकर संत गाडगे बाबा के विचारों पर चलना चाहिए। शोभायात्रा में प्रदीप कनौजिया, अजय कनौजिया, अंकित जौहर, मुकेश कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

संत गाडगे ने दीन-हीनों की आवाज उठाई : डॉ. दोदराम
संत गाडगे जन कल्याण समिति की ओर से लोदीपुर क्षेत्र स्थित गाडगे भवन में जन्मोत्सव समारोह मनाया। प्रदेश अध्यक्ष व प्रधानाचार्य डॉ. दोदराम वर्मा ने कहा कि संत गाडगे सदाचार, नम्रता, त्याग व कर्मयोग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने आजीवन समाज के शोषित वंचित तथा अन्याय अत्याचार से पीड़ित दीन-हीनों की आवाज उठाई। कार्यक्रम अध्यक्ष महबूब इदरीसी ने कहा कि संत गाडगे को शिक्षा समानता तथा नारी सम्मान के प्रबल पक्षधर थे। ऋषि पाल, अमित कुमार, जयपाल, आशा गौतम, रजनी तिवारी, प्रीति तिवारी, मीना कनौजिया, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
शिक्षा के मंत्र को अपनाने की जरूरत : विकास
अंत्योदय कल्याण संस्थान की ओर से कटिया टोला स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में महामानव का जन्मोत्सव मनाया। सपा नेता विकास चंद्रा ने कहा कि संत गाडगे का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सन 1876 में 23 फरवरी को हुआ था। संत गड़गे ने 1906 में घर छोड़ दिया था। उनका कहना था कि आधी रोटी खाओ पर बच्चों को पढ़ाओ। इसी मूल मंत्र को अपनाकर शिक्षित होने की जरूरत है। सत्येंद्र, जितेंद्र पाल सिंह, राजीव सिंह, अमित वाल्मीकि, रवि, संजय, जय कुमार, भैयालाल, मोहन लाल, राम प्रकाश, रामशंकर आदि मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन ने भी मनाया जन्मोत्सव
सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से राजीव सभागार में संत गाडगे का जन्मोत्सव मनाया। सीबीए अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि महामानव संत गाडगे स्वच्छता के जनक थे। संयुक्त सचिव अमित कनौजिया ने कहा कि हमें संत गाडगे के विचारों पर चलना चाहिए। पंकज कनौजिया, आकाश कनौजिया, मोहम्मद सोहेल खान, मोहम्मद तारिक खान, रामभरोसे लाल सुमन, अजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
जयंती पर पुवायां में हुआ कार्यक्रम
पुवायां। संत गाडगे जन कल्याण समिति की ओर से बुधवार को पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर में अवनीश वर्मा के आवास पर संत गाडगे बाबा की जयंती मनाई गई। तमाम लोगों ने संत गाडगे के चित्र पर मल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अवनीश वर्मा, रामबरन, कमलेश, मुकेश दिवाकर, अंकित, गीता देवी, सुशीला देवी, सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
संत गाडगे सेवा आश्रम में कराया भंडारा
शाहजहांपुर। संत गाडगे सेवा आश्रम पट्टी बहादुरपुर में भंडारा कराया गया। इसमें लोगों ने भंडारा का प्रयाद ग्रहण किया। इससे पहले संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दी गई। सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह, रामवीर कनौजिया, विशनु कनौजिया, राजकिशोर कनौजिया, उदयवीर सिंह, दीपेंद्र वर्मा, सुबोध कनौजिया, अजय कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद

संत गाडगे की जयंती पर उनकी उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाते अंतोदय कल्याण संस्थान के पदाधिकारी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में संत गाडगे की जयंती निकाली गई शोभा यात्रा में नृत्य करते स्वरुप । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें