सीडीओ पुलकित खरे ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जननी सुरक्षा योजना की माह जनवरी 2016 की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि संस्थागत प्रसव के अंतर्गत भुगतान किए गए लाभार्थियों की प्रगति 65.88 प्रतिशत रही। वहीं दिसंबर 2015 में 60.05 प्रतिशत थी। सीडीओ ने बताया कि जनपद स्तर पर भुगतान काफी लंबित होने के कारण कार्यक्रम में जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने से मंडल एवं राज्य स्तर पर जनपद की छवि धूमिल हो रही है। सीडीओ खरे ने सीएमओ डा. केशव स्वामी को अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए आगामी माहों में उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।