फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने नौ मामले कराए निस्तारित

विज्ञापन
तिलहर तहसील सभागार में जनसमस्याएं सुनते सीडीओ व एसपी। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। तहसील सभागार में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कई विभागों की 101 शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के सहयोग से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया। शेष मामले संबंधित विभागों को सौंपकर सीडीओ समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ सीडीओ को नौ सूत्री ज्ञापन देकर तहसील परिसर की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा, तहसीलदार अजहर अंसारी, सीओ इशिका सिंह, आपूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार, मनीष यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
-
युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
तिलहर। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी को दिए शिकायती पत्र में गांव आजमाबाद निवासी सोमवती ने बेटे की मौत के मामले में कार्रवाई कराने की मांग की।

उन्होंने बताया कि उनके 22 वर्षीय बेटे सौरभ उर्फ देशराज का एक परिवार में आना-जाना था। आरोप है कि पांच जून की रात करीब दो बजे बेटे को फोन कर दंपती ने अपने घर बुलाया। उसकी वीडियो बनाते हुए चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

21 मई को बेटे को रुजवारी नहर के पास ले जाकर मारपीट की और जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को घटनास्थल पर जाकर जांच कर चुकीं हैं। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें