निगोही में पीड़ित परिवार से बात करतीं विधायक सलोना कुशवाहा। संवाद
निगोही (शाहजहांपुर)। मोहल्ला गांधीनगर निवासी सराफा व्यापारी की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने उनके निजी सीसी कैमरे की फुटेज चेक करने के साथ पड़ोसी दुकानदारों के भी सीसी कैमरों की फुटेज देखी।
सराफा व्यापारी उमेश कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता की छत से गिर कर मौत हो गई थी, परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर धक्का देकर मार देने का आरोप लगाते हुए अज्ञात पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में विधायक सलोना कुशवाहा ने मृतक सराफा व्यापारी के घर पहुंचकर उनकी पत्नी संतोष कुमारी, पुत्री मोनिका गुप्ता और पुत्र चिराग गुप्ता से मुलाकात की।
हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने मृतक के घर के दरवाज़े पर लगे सीसी कैमरे और पड़ोसी दुकानदारों की सीसी फुटेज निकलवाई है। लोगों से बयान भी लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। मलिहाबाद थाने से रवानगी करा कर निगोही आए पुलिस कर्मियों की लिस्ट भी मंगवाई जा रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद