फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चांदापुर व जमुका तिराहे पर लगेंगे सीसी कैमरे...अवैध कट भी किए चिह्नित

विज्ञापन
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट को चिह्नित करते अ​धिकारी। स्रोत: यातायात विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे में हादसों को रोकने के लिए अवैध कट को चिह्नित किया गया है। बरेली मोड़ से गुर्री चौकी तक ब्लैकस्पॉट का निरीक्षण किया गया। एक स्थान पर बंद कराए अवैध कट का पत्थर हटा मिला। तय हुआ कि चांदापुर और जमुका तिराहे पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर गुर्री चौकी से मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे फाटक तक सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर अमर उजाला ने 23 नवंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसका संज्ञान लेते हुए हादसों में कमी लाने के लिए समीक्षा बैठक के बाद शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों के अलावा, सीओ यातायात संजय कुमार, टीएसआई विनय पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश सिंह ने संबंधित थाने की पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया।
अफसरों ने ब्लैक स्पॉट गुर्री चौकी, जमुका, चांदापुर को चिह्नित किया। इन स्थानों पर अवैध कट को बंद कराया गया। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि अवैध कट को बंद कराया जाएगा। कट बनाने वालों की निगहबानी कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लोहे की एंगल लगाने की तैयारी, यातायात पुलिस की ड्यूटी लगेगी
ब्लैक स्पॉट की जगह पर अवैध कट के पास लोहे के एंगल लगाने की तैयारी है। चांदापुर और जमुका के पास सीसी कैमरे लगाकर निगहबानी की जाएगी। चांदापुर के पास ज्यादा हादसा होने की आशंका के चलते यातायातकर्मी की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

अफसरों ने बंद कराया, लोगों ने फिर बनाया कट
हादसों को रोकने के लिए चांदापुर के पास अवैध कट को बंद करा दिया था। रात में ग्रामीणों ने फिर पत्थर को हटाकर अवैध कट बना लिया। ऐसे में हादसा होने का डर बना हुआ है।

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट को चिह्नित करते अधिकारी। स्रोत: यातायात विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें