फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीसीए पुवायां ने किंग को छह विकेट से परास्त किया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में सीसीए पुवायां की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर किंग क्लब को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को किंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। किंग क्लब की टीम 18 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। आयुष ने 30, रेहान ने 20 रनों का योगदान दिया। सीसीए पुवायां की ओर से अनय, रंजीत ने किफायती गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुवायां की टीम ने चार विकेट खोकर 16 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें गुरप्रीत ने 30 व रंजीत ने 20 रनों का योगदान दिया। किंग क्लब के गेंदबाज जीशान ने दो, आयुष ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

मैच के अंपायर नईम व फरीद रहे। स्कोरर निशांत व मैच रेफरी की भूमिका राजा ने निभाई। इससे पहले मैच का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने किया। टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि शुक्रवार को जन टाइगर व राइजिंग स्टार के मध्य सुबह दस बजे मैच खेला जाएगा। इस मौके पर सैयद शिबली, नईम, फरीद आदि भी मौजूद रहे।

विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत

शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार शाम प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं रिक्रूट महिला आरक्षियों की खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। एसपी राजेश द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिताओं में पांच किलोमीटर, 800 मीटर, 100 मीटर दौड़, खो-खो, वॉलीबॉल और बैडमिंटन का आयोजन किया गया था। एसपी ने सभी प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को अपनी कार्यक्षमता को और अधिक निखारने, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें