फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीसीए पुवायां ने एक विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट क्लब की ओर से जीएफ कॉलेज स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में सीसीए पुवायां ने रावतपुर इलेवन को एक विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रावतपुर इलेवन की टीम 126 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अरफात ने सर्वाधिक 29 और संचित गंगवार ने 23 रन बनाए। सीसीए पुवायां की ओर से मंजीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए।
जवाब में सीसीए पुवायां ने नौ विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रंजीत ने 36 रनों की अहम पारी खेली। रावतपुर इलेवन की ओर से अभिषेक कश्यप और राहिल ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कुछ गेंदों पर बल्लेबाजी भी की। कार्यक्रम के अंत में नईम खां ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


मैच निरस्त
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर बुधवार को होने वाला क्रिकेट मैच भाईदूज के कारण निरस्त कर दिया गया। आयोजक अभय सिंह गुर्जर ने बताया कि मैच नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें