शाहजहांपुर/तिलहर। सीबीएसई की दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अंग्रेजी विषय का पेपर दिया। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर सरल था, लेकिन प्रश्नों को हल करने में समय अधिक लगा।
रविवार को तिलहर के द रेनेसा एकेडमी और बंडा के गुरु तेग बहादुर एजुकेशन एकेडमी समेत सभी 11 केंद्रों पर परीक्षा देकर निकले विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। पेपर का सेक्शन ए कम्युनिकेटिव इंग्लिश का था। सेक्शन बी में राइटिंग स्किल्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसके लिए 22-22 अंक निर्धारित थे। ग्रामर सेक्शन 10 अंकों का था।
वहीं, सीबीएसई के जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए 3303 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 3288 ने परीक्षा दी। जबकि, 15 अनुपस्थित रहे। 12वीं कक्षा के एक परीक्षार्थी ने तक्षशिला पब्लिक स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषय का पेपर दिया।
-
मेरा आज अंग्रेजी का पेपर था। पेपर बहुत ही सरल आया। मैंने सभी प्रश्नों के ठीक उत्तर दिए। उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे और रिजल्ट अच्छा रहेगा। - निशांत सिंह, छात्र, तिलहर
पेपर सरल था, लेकिन बड़ा आया था। मैंने समय रहते ही पेपर को ठीक से हल कर लिया। कोई भी प्रश्न कठिन महसूस नहीं हुआ और अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए ही आए। - लवदीप कौर, छात्रा, तिलहर
अंग्रेजी विषय के पेपर में पैसेज से संबंधित प्रश्न सबसे ज्यादा आसान थे और ये सभी जनरल पैसेज थे। मैंने आज की अंग्रेजी के प्रश्न पत्र को आधा घंटा पहले ही हल कर लिया था। - अक्षत सैनी, छात्र, तिलहर
-
पेपर संतुलित था। भाषा का पेपर होने के कारण यह लंबा था, लेकिन आसानी से और समय पर पेपर को पूरा करने में सफल रही।
- आराध्या मिश्रा, छात्रा, तिलहर
-
अंग्रेजी का पेपर काफी सरल आया। सेक्शन ए कम्युनिकेटिव इंग्लिश तथा बी राइटिंग स्किल्स से संंबंधित रहा। मैंने सभी 11 प्रश्नों का अपने हिसाब से सही उत्तर लिखा है। - प्रभु नूर कौर, छात्रा, बंडा
-
पेपर में पूछे गए सारे प्रश्न सिलेबस से ही आए थे। इसलिए उसको हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। लंबा होने के कारण उसको हल करने में थोड़ा समय जरूर लग गया। - हिमांशु पाठक, छात्र, बंडा
अक्षत सैनी
अक्षत सैनी
अक्षत सैनी
अक्षत सैनी
अक्षत सैनी
अक्षत सैनी