फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाघाट : फिर खराब हुआ दूसरा पैंटून पुल

Tue, 27 Feb 2024 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कोलाघाट में खराब हुए पैंटून पुल की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोलाघाट का दूसरा पैंटून पुल सोमवार को एक बार फिर खराब हो गया। पैंटून में पानी भर जाने से पुल से यातायात बंद कर दिया गया। इसके बाद ठेकेदार ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। एक ही पैंटून पुल से आवागमन होने से यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन




कोलाघाट में आने व जाने के लिए दो अलग-अलग पैंटून पुल बनाए गये हैं। इनमें मिर्जापुर की ओर से जाने वाला पैंटून पुल पुरानी जर्जर निर्माण सामग्री से बनाया गया है। पुल में लगे पुराने पैंटून नीचे से फूटे होने के कारण इनमें नदी का पानी भर जाता है। इससे पैंटून पुल के ऊपर लगे स्लीपर ऊपर-नीचे हो जाते हैं। सोमवार सुबह से ही खराब पैंटून पुल से आवागमन बंद कर दिया गया। ठेकेदार के कर्मचारी शाम तक पुल की मरम्मत में जुटे हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह पैंटून पुल आए दिन खराब होता रहता है। इससे एक ही पुल पर आवागमन होने से वाहन चालकों को एकतरफ से वाहन निकलने तक इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों के लिए लाइफलाइन कहे जाने वाले इस पुल के अक्सर खराब होने से मिर्जापुर-कलान से जलालाबाद जाने वाले चार पहिया वाहनों से यात्रा करने वालों को काफी दिक्कत होती है।


ओवरलोड वाहनों से आ रही दिक्कत

अधिकारियों के मुताबिक, पुल से ओवरलोडेड ट्रॉलियों के गुजरने पर पुल क्षतिग्रस्त हो जाता है, जब तक ओवरलोड वाहनों पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक दोनों पुल से आवागमन बनाए रखना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें