शाहजहांपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) का बारहवीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम में तक्षशिला पब्लिक स्कूल के नवांश अग्निहोत्री ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले का मान बढ़ाया। 97.6 प्रतिशत अंक पाकर कैंब्रिज काॅन्वेंट स्कूल पुवायां की छात्रा पावनी अग्रवाल और श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ के छात्र श्लोक खन्ना ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
फरवरी में हुई सीबीएसई की परीक्षा में 38 स्कूलों के 2901 छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया था। परीक्षा के लिए शहर के पांच स्कूलों समेत नौ विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। सीसी कैमरों की निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। इस बार कॉपियों को जांचने की व्यवस्था ऑनलाइन की गई।
बुधवार को दोपहर दो बजे परिणाम जारी कर दिया गया। स्कूलों में रिजल्ट दिखाने की व्यवस्था की गई। प्रत्येक रोल नंबर के आधार पर विद्यार्थियों का रिजल्ट डाउनलोड किया गया। परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। तक्षशिला पब्लिक स्कूल के छात्र नवांश अग्निहोत्री ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ झंडा बुलंद किया। स्कूल में निदेशक राजकुमार खंडेलवाल और प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया।
ऑनलाइन क्लास और सात घंटे पढ़ाई ने नवांश को दिलाई सफलता
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी नवांश अग्निहोत्री ने सफलता का परचम बुलंद कर दिया। उन्होंने बारहवीं में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने ऑनलाइन क्लास की मदद के साथ ही सात घंटे तक पढ़ाई कर कामयाबी पाई है।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल के छात्र नवांश के पिता मोहित अग्निहोत्री शिक्षक व मां प्रियंका अवस्थी शिक्षिका हैं। बुधवार को आए परीक्षा परिणाम में नवांश ने गणित और योग में 99 अंक हासिल किए हैं। भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में 97-97 अंक मिले हैं। नवांश ने बताया कि वह छह से सात घंटे तक प्रतिदिन पढ़ाई करते थे। उन्होंने ऑनलाइन कक्षा भी ज्वाइन कर रखी थी। इससे परीक्षा की तैयारी में काफी मदद मिली। सोशल मीडिया का सीमित तरीके से प्रयोग करने वाले नवांश को क्रिकेट देखना काफी पसंद है। वह विराट कोहली के फैन हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य इंजीनियर बनने का है। परीक्षा परिणाम के बाद पिता और मां ने अपने बेटे का मुंह मीठाकर उत्साह बढ़ाया। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। संवाद
डॉक्टर बनना चाहती हैं पावनी
पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल की टॉपर पावनी डॉक्टर बनना चाहती हैं। पावनी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, अपने बाबा स्व. विपिन कुमार अग्रवाल और अपने माता हर्षी अग्रवाल-पिता विनायक अग्रवाल को दिया। पावनी ने 10वीं में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि यदि केमिस्ट्री और बायो विषय हैं तो एनसीईआरटी से बाहर की पढ़ाई नहीं करें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए पढ़ते रहें, रटने की कोशिश न करें। पढ़े और समझें, इससे हर हाल में सफलता मिलेगी। संवाद
बीटेक की तैयारी कर रहे श्लोक
शाहजहांपुर। श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ के छात्र श्लोक खन्ना ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। व्यापारी मनीष खन्ना और मंजुषा खन्ना के पुत्र श्लोक बीटेक की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने जेई मैंस में 99.16 प्रतिशत अंक पाए हैं। अब एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। श्लोक ने बताया कि वह ऑनलाइन क्लास में भी पढ़ते थे। उसके बाद पांच से छह घंटे तक घर पर पढ़ाई करते थे। वह सोशल मीडिया का प्रयोग अपनी पढ़ाई में करते हैं। उन्होंने दसवीं की परीक्षा में भी 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। श्लोक ने बताया कि गणित में 98 अंक आए हैं। उनकी कामयाबी से बहन संस्कृति खन्ना भी काफी खुश हैं। संवाद
12वीं का रिजल्ट आने के बाद दून इंटरनेशनल स्कूल में खुशी मनाते छात्र-छात्राएं। स्रोत : विद्यालय - फोटो : 1