शाहजहांपुर के डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल के मेधावी खुशी का इजहार करते हुए। स्रोत : संस्था
शाहजहांपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आने के बाद मेधावियों के घर में जहां खुशी का माहौल है। वहीं शिक्षकों, परिचितों द्वारा लगातार बधाइयां मिल रही हैं। जिले के लगभग सभी स्कूलों में विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपना व परिजन का नाम रोशन किया है।
शहर के कर्नल अकेडमी ग्लोबल की निदेशिका नीला चौधरी ने बताया कि 12वीं के छात्र दीप प्रभात ने 95, कौस्तुभ पांडेय 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि सार्थक कुमार, आस्था वाजपेयी और प्रणव सिंह का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। छात्रा नव्या यादव ने 96.2, देविशि सिंह बिष्ट 96, जाह्नवी सक्सेना 95.4, श्रेष्ठ पांडेय 95, सुधांशु 95 और अनुष्का कश्यप 95 प्रतिशत अंक पाए हैं।
जबकि डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। 10वीं छात्र प्रीतक मित्तल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। जबकि द्वितीय स्थान पर नैतिक 96.2 रहे। 95.6 प्रतिशत अंक के साथ शर्मा लव ने तृतीय स्थान पाया। 12वीं में पार्थ अरोड़ा ने 90.8 प्रतिशत से स्कूल टॉपर बने। इशिता असौलिया व शिशांत यादव ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल में दूसरा तथा इबा रहमान और अनुभव सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रबंधक डॉ. संजीव कनौजिया, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर अवधेश कुमार वर्मा ने कामना की है।
तिलहर के कैंब्रिज पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
तिलहर। राजनपुर रोड पर स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 10वीं के 48 में 42 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा छह द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। छात्र वंश गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया। आकाशदीप में 94 और अर्जुन सिंह चौहान ने 93 अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं में सभी 26 विद्यार्थी पास हो गए। कॉमर्स वर्ग में छात्र देवांश सक्सेना ने 92 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर रहे। आकिब अली 78.4 व गुलाम अली 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक भूपेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य एचएस गुप्ता ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद