फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीबीए के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
जजी परिसर में आयोजित हुए सीबीए के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल जिला जज विष्णु कुमार शर्मा व अन्य
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) के वार्षिक चुनाव संपन्न होने के बाद बुधवार को जजी परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज विष्णु कुमार शर्मा उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण से पहले सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले पूर्व महासचिव अवधेश तोमर ने नवनिर्वाचित महासचिव राजेश अवस्थी को शपथ दिलाई। इसके बाद महासचिव राजेश अवस्थी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्रा व वैभव श्रीवास्वत उर्फ कुंदन ने शपथ ली।
संयुक्त सचिव अक्षय अवस्थी, श्याम कुमार दीक्षित, धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सक्सेना, अजय कुमार मिश्रा, ब्रजपाल, राजीव तिवारी, संजीव दीक्षित, विकास कुमार सिंह को भी शपथ दिलाई गई। जिला जज ने सीबीए के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बार और बेंच के बेहतर समन्वय की आशा जताई। अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हित में मुद्दों को उठाते रहेंगे।

जजी परिसर में आयोजित हुए सीबीए के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल जिला जज विष्णु कुमार शर्मा व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें