फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भंडारे में जा रही युवती का हाथ पकड़ा, भाई के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने छेड़खानी व विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती ने सिंधौली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक अक्तूबर को वह बहन व भाई के साथ गांव के मंदिर में भंडारे में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में बबले ने अपनी बाइक उनकी बाइक के सामने लगा दी। किनारे से निकलकर जाने का प्रयास किया तो दोबारा रोक लिया। आरोप है कि युवक ने उसका हाथ पकड़कर खींचा। भाई के विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें