शाहजहांपुर। विजिलेंस टीम ने कई जगहों पर चेकिंग की। मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। एंटी थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आठ मई को विजिलेंस टीम ने आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें तारा बेगम के घर की बिजली लाइन को जांचा तो मीटर बाइपास करते हुए बिजली जलते मिली। सात मई को टीम ने सदर बाजार में सत्यप्रकाश के घर में खंभे से सीधे केबल जोड़कर बिजली जलाते मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
बाडूजई में अजहर और मजहर व निगोही के राघवपुर सिकंदरपुर के अनिल सिंह के घर में बिजली चोरी होते मिली। निगोही में संडा खास में सोनी गुप्ता के घर भी मीटर बाइपास मिला। बंडा के दलेलापुर में नरेश पाल के घर भी मीटर बाइपास मिला।