फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
सदर पुलिस की गिरफ्त में खुद को रेलवे कर्मचारी बताने वाले ठग - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार करते हुए रेलवे का फर्जी पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र समेत कई लोगों के आवेदन पत्र बरामद किए हैं। आरोपियों ने 80 लाख रुपये तक ठगी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र के निवासी एक युवक ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सदर इंस्पेक्टर अमित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने सेल्फी प्वाइंट के पास से दो ठगों को गिरफ्तार किया। एसपी एस. आनंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राजेश कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला निसोई थाना बिसारतगंज बरेली व बुद्ध प्रकाश उर्फ श्याम दीक्षित निवासी धुसमी थाना लोनी कटरा जिला बाराबंकी हैं। गैंग का सरगना राजेश कुमार है। वह खुद को रेलवे में लोको पायलट बताता है। इनके पास से इंडियन रेलवे का फर्जी पहचान पत्र, मोहर, अलग-अलग पते के आधार कार्ड, रेलवे मार्का टी-शर्ट और टाई व एक लाख तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं।
50 लोगों से 80 लाख रुपये ठगे
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे कई वर्षों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने अभी तक 50 लोगों से करीब 80 लाख रुपये की ठगी की है। राजेश 2018 में पुवायां थाने से जेल भेजा गया था। जमानत पर निकलने के बाद फिर ठगी का धंधा शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी करीब चार साल से ठगी कर रहे थे। वे खुद को रेलवे में लोको पायलट बताकर बाराबंकी, शाहजहांपुर और बरेली लोगों को ठग चुके हैं। - एस.आनंद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें