फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1375 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन से भरी गाड़ी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को रेती रोड पर नाकाबंदी कर 1375 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। प्रतिबंधित पॉलिथीन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल को सूचना मिली कि बरेली की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन को एक वाहन लेकर गोला-मोहम्मदी की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रवर्तन दल सक्रिय हो गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने रेती रोड पर नाकाबंदी कर दी। सुबह 10 बजे करीब बरेली की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन भरी गाड़ी रेती रोड पर पहुंची, वैसे ही प्रवर्तन दल ने रोक लिया। चेक करने पर 55 कट्टे प्रतिबंधित पॉलिथीन भरे पाए गए। इसमें 1375 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन थी। प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित पॉलिथीन को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन लेकर जा रही गाड़ी बरेली स्थित अजंता ट्रांसपोर्ट की है, जबकि माल गोला-मोहम्मदी ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें