फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर मौत बनकर बैठे गोवंशीय पशु...हादसों में जा रही लोगों की जान

विज्ञापन
जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव रौली बौरी के पास मौजूद पशुओं का झुंड। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जाने वाले रास्ते हों या हाईवे, हर जगह बड़ी संख्या में मौजूद रहने वाले छुट्टा पशु राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। बृहस्पतिवार रात भी शाहजहांपुर रोड पर उबरिया गांव के पास छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जलालाबाद क्षेत्र मे बरेली-फर्रुखाबाद तथा शाहजहांपुर हाइवे के किनारे पशुओं के झुंड खासकर रात के दौरान सड़क पर ही मौजूद रहते हैं। इसके अलावा खंडहर, बुधुआना तथा मिर्जापुर जाने वाले लिंक रोड का भी यही हाल है। यही कारण है कि सड़क हादसों के अधिकतर मामलों में छुट्टा पशु कारण बनते हैं।
बृहस्पतिवार रात ससुराल मोहम्मदी से लौट रहे मोहल्ला खेड़ा निवासी 30 वर्षीय आशुतोष पाठक की बाइक रात करीब आठ बजे शाहजहांपुर मार्ग पर गांव उबरिया के पास सांड़ से टकरा गई। हेलमेट लगा होने के बाद भी आशुतोष पाठक को गंभीर चोट आई और रात करीब दस बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आशुतोष के परिवार में पत्नी के अलावा चार साल व दो साल की दो बेटियां हैं। उसके माता-पिता व एक छोटे भाई की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। पोस्टमाॅर्टम के बाद शुक्रवार शाम जब उसका शव घर पहुंचा तो पत्नी गश खाकर गिर पड़ी।

जलालाबाद क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के चलते हुई मौतें
16 जून 2022 : बरेली हाइवे पर गांव खाई खेड़ा चौराहा के पास 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को सांड़ ने हमलाकर मार डाला।
23 जनवरी 2023 : कुंडरा ग्राम पंचायत में खेत में घुसे जानवरों को भगाने के दौरान शिवलाल की पत्नी रीना देवी को सांड़ ने हमलाकर मार डाला।12 फरवरी 2023 : गांव हथिनापुर से शादी से लौट रहे बाइक सवार थाना कांट के कुर्रिया निवासी योगेश की रास्ते में सांड़ से टकराने से मौत हो गई।
24 दिसंबर 2023 : ग्राम पंचायत कोला के मंझरा रैपुरा निवासी साधुराम को खेत की रखवाली के दौरान सांड़ ने दौड़ाया, तालाब में गिर जाने से उनकी मौत हो गई।
6 मार्च 2024 : खाईखेड़ा चौराहे के पास बाइक से जा रहे गांव चंदौरा बहादुरपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सुमोध की सांड़ से टकराकर मौत हो गई।
21 नवंबर 2024 : गांव गुलड़िया निवासी राजमिस्त्री 25 वर्षीय विजय की बाइक शाहजहांपुर रोड पर गांव ककरहा के पास सांड़ से टकरा गई। उनकी मौत हो गई।
17 अक्तूबर 2025 : बाइक सवार गांव झरहरहरीपुर निवासी होमगार्ड शिवरतन की बरेली हाईवे पर खाईखेड़ा चौराहे के पास छुट्टा पशु से टकराकर मौत हो गई।

क्षेत्र की गोशालाओं में पहले से ही क्षमता से अधिक जानवर मौजूद हैं। बझेड़ा, जेरा रहीमपुर व डहर मे गोशालाएं बनकर तैयार हो गईं है। जल्द ही अभियान चलाकर छुट्टा जानवरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-कौशल किशोर, बीडीओ, जलालाबाद

जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव रौली बौरी के पास मौजूद पशुओं का झुंड। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें