फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभियान चलाकर पकड़े जाएं शहर में घूमने वाले गोवंशीय पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। डीएम ने शहरी क्षेत्र में सड़कों पर घूमने वाले गोवंशीय पशुओं को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर में 10 से अधिक भैंस पालने वाले व्यक्तियों को नोटिस दिया जाए। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर पेयजल और गैस पाइपलाइन डालने का कार्य पूर्ण हो गया है, उन सड़कों पर हॉट मिक्स से सड़क बनने का कार्य तुरंत शुरू किया जाए।
डीएम ने नाला निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मई तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने पर भी जोर दिया। लोहारों वाले चौराहे के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य में लापरवाही मिलने पर डीएम ने ठेकेदार से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने यह कार्य 15 दिनों में पूर्ण करने का स्पष्ट आदेश दिया। डीएम ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को सेटेलाइट बस अड्डे पर हाईमास्ट लाइट लगवाने का भी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं चौराहों पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था होनी चाहिए। पाइपलाइन द्वारा पेयजल आपूर्ति के पानी की गुणवत्ता की जांच भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें