फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उपासना एक्सप्रेस से टकराए मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डाउन लाइन की रनथ्रू उपासना एक्सप्रेस से मवेशी टकरा गए। कंट्रोल के आदेश पर कर्मचारियों ने पहुंचकर मवेशियों के शवों को दफन कराया।
विज्ञापन

सोमवार को डाउन लाइन की उपासना एक्सप्रेस अपनी पूरी गति से गुजर रही थी। ढाका ताल के पास गोवंश व दो कुत्ते रेलवे ट्रैक पर आ गए। चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन मवेशियों के नहीं हटने से इंजन से टकरा गए। लोको पायलट ने कंट्रोल को जानकारी दी। डीआरएम के दौरे की वजह से अलर्ट रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे और मवेशियों के शवों को दफन करा दिया। इस अवधि में रेल यातायात पर फर्क नहीं पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें