फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तक्रांति एक्सप्रेस के सामने आया मवेशी, इंजन में फंसे अवशेष

Thu, 20 May 2021 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

मवेशी के अवशेष इंजन में फंसने पर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार से मुजफ्फरपुर को जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई। मवेशी के अवशेष इंजन में फंसने पर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। कंट्रोल रूम के आदेश पर रोजा से पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रैक को साफ किया। ट्रेन दो मिनट के लिए रुकने के बाद रवाना हो गई।

विज्ञापन


बुधवार को 02548 सप्तक्रांति एक्सप्रेस रात 8:20 बजे रेलवे क्रॉसिंग नंबर 316 निकट मठिया कॉलोनी पहुंची। तभी ट्रैक पर कुछ मवेशी आ गए। इनमें से एक मवेशी ट्रेन के इंजन से टकराकर अपलाइन पर जा गिरा। जबकि उसके अवशेष इंजन में फंस गए। यह देखकर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और मवेशी के अवशेषों को इंजन से निकाला। इसके साथ ही कंट्रोल को सूचना दी। 

मवेशी के अवशेष निकाले जाने के बाद चालक ट्रेन को लेकर रवाना हो गया। वहीं अपलाइन पर मवेशी को हटवाया गया और ट्रैक पर आने वाली ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि ट्रेन से मवेशी टकराने की सूचना पर कर्मचारियों को भेजकर ट्रैक साफ करवा दिया गया है। रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें