फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेनों की चपेट में आ रहे गोवंशीय पशु, वेंडरों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लगातार दो दिन वंदे भारत ट्रेन की चपेट में गोवंशीय पशु आने के बाद रेलवे ने जांच की है। जांच में तथ्य सामने आया कि वेंडर लाइन किनारे बचे खाने के पैकेट डाल देते हैं, जिसके चलते गोवंशीय पशु रेलवे ट्रैक पर पहुंच रहे हैं। रेलवे ने संज्ञान लेते हुए वेंडरों को बुलाकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

18 और 19 दिसंबर को वंदे भारत ट्रेन के गोवंशीय पशुओं से टकराने के बाद रेलवे के अफसरों ने सतर्कता बरतने के साथ ही जांच की। रेलवे के अफसरों ने संज्ञान लिया और वेंडरों को बुलाकर चेतावनी जारी की। कहा कि लाइन के किनारे कोई भी खाद्य सामग्री नहीं फेंकी जाए। ऐसा करने पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा।
रेलवे लाइन पर जानवरों को आने से रोकने के लिए बैरीकेडिंग तक का इंतजाम नहीं हैं। कई वर्ष पहले लाइन किनारे बैरीकेडिंग कराने की कार्ययोजना तैयार की गई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका है। ऐसे में आए दिन मवेशी ट्रेनों की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें