फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ‘कैशलेस चिकित्सा सुविधा शिक्षकों के आंदोलन का नतीजा’

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक नरमू कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों समेत अन्य कार्मिकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा की स्वीकृति देना, शिक्षकों के लंबे संघर्ष का नतीजा है। शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा की सुविधा नहीं थी। पुरानी पेंशन की मांग भी मान लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन में ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन में अगले चरण की घोषणा हुई है। इसमें 15 फरवरी को जिला मुख्यालय पर शेष सभी ब्लॉक के अध्यक्ष व मंत्री और कोषाध्यक्ष पद का नामांकन होगा। बैठक में राजकुमार सिंह, सचिन मिश्रा, विक्रांत मिश्रा, संदीप कुमार, अरविंद शुक्ला,जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें