फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 हजार की नगदी सहित जेवर जला 

Sat, 01 Jul 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग से 90 हजार की नकदी और जेवर आदि जल गया। इसमें चार लाख रुपये की संपत्ति जल गई। भारी नुकसान से पीड़ित परिवार सदमे में है। 
विज्ञापन

गांव कमालपुर निवासी डॉ. रियासुद्दीन अंसारी ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी पत्नी तबस्सुम खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इससे घर में आग लग गई। शोर होने पर आसपास के तमाम लोग मौके  पर पहुंचे, लेकिन आग की लपटें देख किसी की भी हिम्मत घर में जाकर आग बुझाने की नहीं हुई। गैस समाप्त होने पर आग कम हुई तो लोगों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान रियासुद्दीन के घर में रखा 20 क्विंटल अनाज, 90 हजार रुपये, डेढ़ लाख रुपये का सोना, 50 हजार कीमत की चांदी, तीन लैपटॉप, तीन मोबाइल, फ्रिज, वांशिंग मशीन, कूलर, टीवी, बेड सहित सारा घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें