फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। घर में सो रही एक गांव की महिला से घर में घुसकर युवक ने छेड़खानी की। थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। बाद में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गत सात सितंबर की रात हुई घटना का हवाला देते हुए महिला ने एसपी को बताया कि आरोपी की अश्लील हरकतों का विरोध करने पर वह उसे गालियां देते हुए पीटने लगा। शोर मचाने पर सास मौके पर पहुंचीं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। आरोपी पहले भी उससे कई बार छेड़खानी और गाली-गलौज कर चुका है। अगली सुबह थाने में तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच के साथ आरोपी की तलाश शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें