फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मक्कू बजरिया में हंगामे के बाद प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया में भुईयार बाबा देवस्थान के पास विवादित जमीन को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थल के प्रबंधक नरेश की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि निर्माण करने पर गाली-गलौज करने के साथ ही धमकाया गया।
विज्ञापन

देवस्थान के निकट विवादित जमीन पर निर्माणाधीन बरातघर में रात में किसी ने शिवलिंग व नंदी जी की मूर्ति स्थापित कर दी थी। सुबह मजदूरों के पहुंचने पर वहां शिवलिंग व मूर्ति रखी मिली थी। इसके बाद पार्षद को सूचना दी गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने पहुंचकर शिवलिंग और नंदी जी की मूर्ति को हटाकर गाड़ी में रख लिया था।
मूर्ति के हटाने पर लोगों ने हंगामा किया था। महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं थी। महिलाएं पुलिस की गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं और मूर्ति ले जाने पर जमकर नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने मूर्ति और शिवलिंग वापस किए तो लोग शांत हुए थे। तनावपूर्ण माहौल में नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी व हिंदू जागरण मंच के नेता राजेश अवस्थी पहुंचे थे।
विज्ञापन

जमीन को नगर निगम अपनी बता रहा है, जबकि मोहल्ले के लोग देवस्थान की जमीन होने का दावा कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल के प्रबंधक नरेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें बताया कि 31 जनवरी को बरातघर व उत्सव भवन का शिलान्यास कर निर्माण शुरू किया गया था।
60 से 70 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। कुछ असामाजिक तत्वों की पूर्व से भूमि पर नजर थी। इसीलिए कार्य में बार-बार व्यवधान पैदा कर रहे हैं। 15 जून की रात उन्ही असामाजिक तत्वों की ओर से निर्माणाधीन बरातघर व उत्सव भवन में धार्मिक प्रतीक चिह्न रख दिए गए। इसके बाद निर्माण कार्य करने आए मजदूरों से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि असामाजिक तत्व बरातघर पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी के अनुसार, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें