फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
गांव मजीदपुर निवासी अनूप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव मजीदपुर निवासी अनूप कुमार (26) की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में उसके छोटे भाई अखिल ने भाभी और उसके प्रेमी पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अखिल के अनुसार, भाभी मनु का गांव के ही दिलीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाभी के प्रेम प्रसंग और उकसाने से क्षुब्ध होकर भाई ने आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पत्नी को हिरासत में लिया गया है। दिलीप की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, अनूप कुमार ने 31 जुलाई की दोपहर जहर खा लिया था। जानकारी होने पर परिजन उनका एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। एक अगस्त को अनूप ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। परिजन शव को घर लाए थे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना पर थाना प्रभारी आरके रावत ने अनूप के घर जाकर घटना की जानकारी ली थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए थे। अनूप मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे।
अनूप के भाई अखिल ने पुलिस को बताया था कि उनकी भाभी मनु गांव में कुछ दूर रहने वाले दिलीप से मोबाइल पर बात करती थीं और दिलीप से संबंध रखती थीं। कई साल से चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के लोगों और अनूप को भी थी, इससे उनका भाई काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन

अनूप के मना करने पर भी भाभी और दिलीप संबंध खत्म करने को तैयार नहीं थे और भाई को आत्महत्या के लिए उकसाते थे, इस कारण अनूप ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने अखिल की तहरीर पर भाभी मनु और दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर अनूप की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह दिलीप से बात करती थी। 31 जुलाई को बात करते हुए पति ने पकड़ लिया था और मोबाइल तोड़ दिया था। उन्होंने पति से कहा था कि अब दिलीप से बात नहीं करेगी। बाद में पति घर से सौ रुपये लेकर गए और कुछ देर बाद घर आकर बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है।
अनूप की छह वर्ष पहले शादी हुई थी। उनका एक चार वर्ष का पुत्र भी है। मनु को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में नामजद दिलीप कुमार पुवायां में एक दुकान पर नौकरी करता है और घटना के बाद से भागा हुआ है। दिलीप के एक भाई को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

अनूप की हालत बिगड़ी तो पत्नी ने दिलीप को किया फोन
जहर खाने के बाद घर में अनूप की हालत बिगड़ी तो पत्नी मनु ने देवर को जानकारी न देकर दिलीप को फोन किया। दिलीप अपने परिवार की दो महिलाओं के साथ मनु के घर आया और अनूप से घटना की जानकारी करते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद अनूप को इलाज के लिए ले जाया गया तो दिलीप घर से भाग गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अनूप की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है। अनूप की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विवेचना कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

गांव मजीदपुर निवासी अनूप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें