फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट और फायरिंग के मामले में दो नामजद व छह अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। मोहल्ला नई बस्ती रेती में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग और पथराव के मामले के दो नामजद समेत पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती में सोमवार को सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। उनके बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पत्थर चलने लगे। कुछ देर बाद एक पक्ष की ओर से आए 10-15 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब 10 राउंड फायर किए गए।
सीओ के संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन म़ंगलवार को किसी भी आरोपी को गिरफ्तार कर चालान नहीं किया जा सका। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में तारीन गाड़ीपुरा निवासी अनूप मिश्रा उर्फ पिंटू की ओर से नई बस्ती निवासी विनीत दीक्षित और थाना सदर बाजार के मोहल्ला झंडा कलां निवासी अतु शर्मा समेत पांच छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें