फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोर से चोरी कराने में तीन कबाड़ व्यापारियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों में नया खुलासा हुआ है। सामने आया है कि तीन कबाड़ व्यापारी ही कुछ लोगों से चोरियां करा रहे हैं। इसमें एक किशोर से भी चोरियां कराई गईं। किशोर के पिता ने तीन कबाड़ व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में रहने वाला व्यक्ति सोमवार को 14 वर्षीय पुत्र को लेकर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि खुटार के बंडा रोड स्थित तीन कबाड़ व्यापारी उनके पुत्र से काफी समय से चोरियां करा रहा है। उनका पुत्र कबाड़ लाकर व्यापारियों को बेचता है। पुलिस ने तहरीर पर कबाड़ व्यापारी खुटार के रामसागर गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता और राजबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोर के पास से मिले दो हजार रुपये भी पुलिस को सौंपे गए हैं।
किशोर ने भी पुलिस को बताया कि उसे उकसाकर चोरियां कराई जाती हैं। उसने खुटार के एक मैरिज पैलेस से लोहे की चोरी की थी, जिसके बदले कबाड़ व्यापारी ने उसे दो हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोर के पिता ने जानकारी दी है कि कबाड़ व्यापारी ही उनके बेटे से चोरी करा रहे थे। इसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें