शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के बिलिंदापुर गौटिया गांव निवासी शेषलता की मौत के मामले में तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव निवासी उनके भाई लल्लन बाबू ने बहनोई राजकपूर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि बहन शेषलता की शादी छह वर्ष पूर्व राजकपूर के साथ की थी। करीब एक साल से बहनोई राजकपूर, ससुर आशाराम, सास सुषमा, जेठ विजय के अलावा राजीव, शेखर व ननद रूबी कार व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित किया गया।
एक साल पूर्व पुलिस से शिकायत की तो कुछ दिन शांत रहे, लेकिन दोबारा बहन को परेशान करने लगे। 29 अप्रैल की रात डेढ़ बजे बहनोई ने छोटी बहन सरोज को फोन किया। कहा कि उन लोगों ने तुम्हारी बहन को मारपीट कर फंदे से लटका दिया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद