फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौगवां खुलौली गांव में फायरिंग मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाने में नौगवां खुलौली गांव में फायरिंग के मामले में पुलिस ने आशुतोष मिश्रा की ओर से उनके गांव के अमित, अनुज, विकास, संतोष व उपदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अख्तियारपुर बगोरा के राजस्व ग्राम खुलौली में सरकार ने हाल ही में वृद्ध गोसंरक्षण केंद्र स्वीकृत किया है। यह भूमि वर्तमान में खाली है, जिस पर पूर्व में संतोष आदि ने अवैध कब्जा कर रखा था। क्षेत्रीय लेखपाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 14 सितंबर को क्षेत्रीय विधायक के साथ डीएम से मिलकर गो संरक्षण केंद्र का निर्माण अतिशीघ्र शुरू कराने का अनुरोध करने गए थे।
इस कारण विपक्षी उससे रंजिश मानते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गाय संतोष व उपदेश के खेत में चली गई। इस पर विकास ने उनके ताऊ के बेटे अनुपम मिश्रा के मोबाइल पर फोन कर भाई शिवम को गालियां दीं। भाई के क्षमा मांगने के बावजूद उन लोगों ने अवैध हथियारों से लैस होकर झाला पर आकर परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। किसी तरह भागकर कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें