फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, पांच लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप जिलाधिकारी (सदर न्यायिक) न्यायालय के आदेश पर राजस्व टीम द्वारा की गई भूमि की पैमाइश और निशानदेही को विपक्षीगण द्वारा जानबूझकर मिटाने का मामला सामने आया है। डॉ. रवि मोहन ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्रवाई में अवरोध उत्पन्न करने और आदेश की अवहेलना करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौकसी निवासी डॉ. रवि मोहन ने बताया कि एसडीएम सदर (न्यायिक) के न्यायालय में उनका एक राजस्व वाद विचाराधीन है। इस मामले में न्यायालय द्वारा 17 सितंबर को पारित आदेश के अनुपालन में तीन नवंबर को राजस्व निरीक्षक विवेक चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की थी। सीमा तय करने के लिए निर्धारित स्थानों पर गड्ढे भी खोदवाए गए थे और विपक्षी पक्ष को इसकी पूरी जानकारी दे दी गई थी।
आरोप है कि न्यायालय के आदेश और सरकारी पैमाइश की जानकारी होने के बावजूद विपक्षी राहुल, राजपाल, चंद्रावती, विद्याराम और फूलचंद ने आपसी मिलीभगत से मौके पर खुदवाए गए सभी गड्ढों को मिट्टी डालकर बंद कर दिया। पूरी निशानदेही को जानबूझकर नष्ट कर दिया, जिससे पीड़ित को आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंची है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें