फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिंदूवादी नेता पर हमले के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव कारी मकुआपुर में घर के आगे गंदगी डालने का विरोध करने पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े मुनीश कुमार पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मुनीष कुमार के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों उनके घर के आगे गंदगी डाल देते हैं। सात मई को भी उन लोगों ने घर के आगे हड्डियां डाल दीं। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
मामले में पुलिस ने राजू, विक्रम, अंकित, दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से संगठन में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि विवेचक मामले में ढील दे रहे हैं। मामले की शिकायत एसपी से की जाएगी। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मारपीट दोनों पक्षों की ओर से की गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें