फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर चाकूबाजी में 11 लोगों पर रिपोर्ट, दूसरे पक्ष ने नहीं दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नगर में शाहजहांपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने हाईवे पर 14 सितंबर को हुई मारपीट और चाकूबाजी के मामले में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बलवा, घातक हथियार से हिंसा, हत्या की कोशिश, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, तीन आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दूसरे पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


नगर के शाहजहांपुर रोड स्थित ओलंपिया जिम में मशीन पर पहले कसरत करने को लेकर करीब 15 दिन पहले युवकों के दो गुटों में विवाद हुआ था। इसके बाद भी दो बार विवाद हुआ, लेकिन जिम संचालक ने पुलिस को सूचना नहीं दी। 14 सितंबर को दोनों पक्षों के बीच जिम के नीचे हाईवे पर जमकर मारपीट हुई थी। इसमें भाकियू जिलाध्यक्ष के दो पुत्रों समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए थे।

महेंद्रपाल सिंह यादव की तहरीर के अनुसार रोशनपुर निवासी लवप्रीत सिंह और जितेंद्र सिंह, सुजानपुर निवासी गुरुशरन सिंह, सिमर सिंह, गुरुलाल और लवदीप सिंह समेत पांच अज्ञात लोगों ने उनके पुत्र नीरश सिंह और वीरेश सिंह से गाली-गलौज कर मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे प्रवीन कुमार और राहुल सिंह को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


शांतिभंग के चालान पर उठे सवाल

हाईवे पर मारपीट के दौरान जाम लगने और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों में से तीन का शांतिभंग की आशंका में चालान किए जाने को लेकर चर्चा है। बैंककर्मियों ने भी बैंक के पास अक्सर विवाद होने की बात पुलिस को बताई थी। वहीं, रिपोर्ट में नामजद एक युवक के विदेश जाने का वीजा लगा होने की भी चर्चा है। बिना पंजीकरण और महिला ट्रेनर के जिम संचालन का मामला सामने आने के बावजूद संचालक पर कार्रवाई नहीं हुई है।

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। सुनने में आया है कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें