फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को घर ले जाकर पीटने के आरोप में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव कटका निवासी कृष्ण कुमार ने पुत्र और भाई काे पीटकर घायल करने के आरोप में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर की रात गांव के अवनीश, सत्यम, अंचल, अंबर, ध्रुव, हर्षित, मनोज, पवन, अरविंद, दिवांशू, दीपक ने पुरानी रंजिश के चलते उनके पुत्र निखिल तिवारी से गाली-गलौज की। निखिल के विरोध करने पर पीटने की कोशिश की गई। निखिल जान बचाने के लिए घर आए तो आरोपी लाठी, डंडे, तमंचा, लाइसेंसी बंदूक आदि लेकर घर में घुस आए और निखिल को पीटते हुए अपने घर उठाकर ले गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपने घर निखिल को पटक दिया और बंदूक की बट, लाठी, डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर कृष्णकुमार के भाई बलराम बचाने पहुंचे तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें