फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के 11 लोगो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सब्जी मंडी स्थित दुकान को लेकर विवाद में तीन दिन पहले एक ही परिवार के लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मोहल्ला दयालनगर निवासी रामसेवक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम वह सब्जी मंडी गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद उनके भाई राजेन्द्र गुप्ता सहित उनके बेटों अमन, अंशू और अर्जुन गुप्ता ने उन्हें घेर कर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान तलवार से किए गए हमले में उनके कान का हिस्सा कटकर गिर गया और शरीर पर अन्य कई जगह गंभीर चोटें आईं।
दूसरे पक्ष के अमन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पिता और भाइयों के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान रंजिश के चलते रामसेवक गुप्ता और उनके साथ परिवार के ही सुरेन्द्र, अजित, निखिल, कुश, लव और ध्रुव लाठी-डंडे और तलवार लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने उन सभी को मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि दोनों ओर से प्राप्त तहरीरों के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें