फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सेवाएं: बेड न मिला तो मेडिकल कॉलेज में चादर बिछाकर लेट गई गर्भवती, वायरल हुआ मामला

Mon, 22 Aug 2022 03:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

महिला अस्पताल में इन दिनों मरीज अधिक होने के कारण बेड फुल हो गए हैं। इसके चलते मरीजों को जमीन पर लेटाकर भी इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक सामान्य प्रसव के मामले भी सीएचसी से रेफर कर दिए जा रहे हैं, जिसके चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में ज्यादा दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की फर्श पर लेटकर इलाज कराता महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में जमीन पर लेटी गर्भवती महिला का वीडियो वायरल हुआ है। डिलीवरी के लिए अस्पताल आई महिला को जब बेड नहीं मिला तो वह चादर बिछाकर लेट गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को भर्ती कर लिया गया। 

विज्ञापन

इन दिनों महिला अस्पताल में मरीज अधिक होने के कारण बेड फुल हो गए हैं। इसके चलते मरीजों को जमीन पर लेटाकर भी इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक सामान्य प्रसव के मामले भी सीएचसी से रेफर कर दिए जा रहे हैं, जिसके चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में ज्यादा दिक्कत आ रही है। हालांकि यह वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा होने लगा है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा का कहना है कि मरीज अधिक आ रहे हैं, जिसके चलते वार्ड में बेड बढ़वाए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें