फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों की गुंडई: सब्जीवाले से रुपयों की लेनदेन को लेकर खाकी पहने दो लोगों ने की बदसलूकी, एक ने निकाला जूता

Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

तहरीर में पीड़ित सब्जी विक्रेता ने बताया कि 18 अगस्त की शाम नगरिया निवासी पूरनलाल और उसकी पत्नी सब्जी लेने आए थे। इनके विवाद करने पर उसने सब्जी के रुपये न लेने के बावजूद उसे वापस कर दिए। आरोप है कि 19 अगस्त की शाम पूरनलाल अपनी पत्नी और अपने होमगार्ड चाचा और एक अन्य होमगार्ड को लेकर उसके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर में स्टेशन रोड पर एलआईसी के पास एक सब्जी विक्रेता से रुपयों के लेनदेन को लेकर दो होमगार्ड गाली-गलौज करने लगे। धमकाने के साथ ही एक होमगार्ड जूता लेकर हमलावर हो गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

गांव दोषपुर हवेली निवासी राम बहादुर ने तहरीर देकर बताया कि वह स्टेशन रोड एलआईसी के सामने सब्जी की दुकान लगाता है। 18 अगस्त की शाम नगरिया निवासी पूरनलाल और उसकी पत्नी सब्जी लेने आए थे। इनके विवाद करने पर उसने सब्जी के रुपये न लेने के बावजूद वापस कर दिए। आरोप है कि 19 अगस्त की शाम पूरनलाल अपनी पत्नी और अपने होमगार्ड चाचा तथा एक अन्य होमगार्ड को लेकर उसकी दुकान पर दोबारा आ गया। उसे धमकाया गया।

विज्ञापन

आरोप है कि होमगार्ड ने जूता उतारकर उसे मारने की कोशिश की पर कुछ लोगों ने बचा लिया। आरोप है कि होमगार्ड ने उसके पास रखे पांच सौ रुपये निकाल लिए। थाने पर मौजूद रामबहादुर के बेटे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की शिकायत होमगार्ड कमांडेंट से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें