फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र से मारपीट में पार्षद के बेटे समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी पर बने पुल पर कोचिंग से लौट रहे सिख छात्र से मारपीट के मामले में पुलिस ने पार्षद प्रदीप सक्सेना के बेटे अनिरुद्ध सक्सेना समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना राजघाट पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर हुई।
विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र के गांव नगला हाजी निवासी हरपिंदर सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा योगराज सिंह दो नवंबर को कोचिंग से लौट रहा था। गर्रा पुल के पास अनिरुद्ध ने साथियों के साथ उसे रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि उसके केश भी खींचे गए।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अनिरुद्ध समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने भी अपने बेटे से मारपीट के मामले में अनिरुद्ध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें