फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिग्नल की केबल में कट लगाने वालों पर मुकदमा

Sat, 22 Feb 2025 09:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहनगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास शुक्रवार की शाम को सिग्नल के केबल में कट लगने से डाउन लाइन का रेल यातायात बाधित हो गया था। आशंका है कि रेलवे का केबल काटने के उद्देश्य से कट लगाया गया है। आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रात में ड्यूटी को बढ़ाते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अचानक से डाउन लाइन पर सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया था। पॉवर केबिन से सूचना आने के बाद स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने अधीनस्थों को बुलाकर सिग्नल को सही कराने का प्रयास किया। इस बीच डाउन लाइन की प्रयागराज बरेली एक्सप्रेस को प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रोकना पड़ा था। इसके बाद मेमो देकर ट्रेन को रवाना किया। रेलवे व आरपीएफ के अधिकारियों ने जांच की तो मोहनगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास सिग्नल के केबल पर कट लगा मिला। उसे सही करने के बाद साढ़े दस बजे सिग्नल सही होने पर ट्रेनें रफ्तार भर सकीं।
अधिकारियों के मुताबिक, केबल पर कट मिला है, उसे काटा नहीं गया। आशंका है कि केबल काटकर चोरी करने का प्रयास किया हो। ऐसे में आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अजय राय ने रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

-
ट्रेन का इंजन फेल
-रोजा से सीतापुर की ओर जाते समय मालगाड़ी का इंजन रात ढाई बजे फेल हो गया। चालक ने इंजन को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद लोको इंस्पेक्टर ने भी प्रयास किया। इंजन फेल घोषित करने के बाद दूसरा मंगाकर ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया। इस बीच ट्रेनों को लाइन नंबर एक व दो से गुजारा गया।


कर्मचारी के दर्ज हुए बयान
-त्रिवेणी एक्सप्रेस का गलत एनाउंस करने वाले कर्मचारी का बयान मुरादाबाद में दर्ज कराया है। उसके ऊपर अभी कोई कार्रवाई नहीं करते हुए वापस भेज दिया है। अधिकारियों की मानें तो कर्मचारी पर कार्रवाई बाद में तय की जाएगी। चार्जशीट के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें