फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 17 Feb 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। कोर्ट के आदेश पर महिला ने पुत्रवधू समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला कसभरा मठिया और वर्तमान में गांव बरगदिया निवासी सरोज देवी के अनुसार, उनकी जमीन गांव बरगदिया में है।
विज्ञापन

पति श्रीराम ने उनके नाम रजिस्टर्ड वसीयत की थी। पति की मौत हो गई थी। इसके बाद रजिस्टर्ड वसीयत के आधार पर 10 जून, 1998 को जमीन उनके नाम आ गई थी। वह तब से भूमि पर काबिज भी हैं।
उनकी बड़ी बहू अनीता देवी ने जमीन हड़पने की नीयत से अपने दामाद गांव सतवां निवासी कपिल मोहन वाजपेयी और उसके साथी शरद वाजपेयी आदि से साजिश कर उनसे दाखिल खारिज की 10 जून, 1998 की नकल ले ली। उस पर दर्ज आदेश में लिखित शब्द पंजीकृत वसीयत में बढ़ाकर अपंजीकृत कर दिया।
विज्ञापन

तीनों लोगों ने फर्जी दस्तावेज का असली की तरह प्रयोग कर अनीता का नाम दर्ज करा दिया और उनका दाखिल खारिज आदेश एकतरफा खारिज करा दिया। जानकारी होने पर उन्होंने तहसील में अभिलेख दिखवाए, तब धोखाधड़ी का पता चल सका। इसके बाद उन्होंने फर्जी आदेश को निरस्त कराया। इस पर तीनों ने उनको घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को तहरीर देने पर कार्रवाई नहीं की गई, इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रिपेार्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें