फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खड़ी डीसीएम में पीछे से घुसी कार, तीन घायल

विज्ञापन
खुटार में डीसीएम में घुसने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। पीलीभीत के चूका स्पॉट से घूमकर घर लौट रहे लोगों की कार शनिवार को गोला-खुटार रोड पर खड़ी डीसीएम में पीछे से घुस गई। हादसे में गोला निवासी रचित शुक्ला, उत्कर्ष और अग्रिम घायल हो गए। गंभीर हालत में रचित को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ निवासी रचित शुक्ला अपने साथी शोभित, उत्कर्ष, अग्रिम और ऋचा के साथ चूका स्पॉट घूमने गए थे। लौटते समय उनकी कार डीसीएम में पीछे से घुस गई। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें